रतनपुर-कोटा मार्ग लूटकांड का चंद घंटों में खुलासा….. चार आरोपी गिरफ्तार……

बिलासपुर- रतनपुर पुलिस ने रतनपुर-कोटा मार्ग पर राहगीरों से लूट करने वाले चार आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,300 रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं।पुलिस के अनुसार भेड़ीमुड़ा निवासी भारत कुमार सूर्यवंशी और खैरा निवासी अरुण कुमार राज से भैंसाझार मोड़ के पास देर रात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट लिया था। शिकायत के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पूर्व में लूट के मामले में गिरफ्तार हो चुके राजा सारथी की पहचान होने पर पुलिस ने उसे पकड़ा, जिसकी निशानदेही पर तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए।
गिरफ्तार आरोपी…..
गुलाब नरेश उर्फ राजा सारथी (21 वर्ष), निवासी रतनपुर।
शिवप्रसाद यादव (27 वर्ष), निवासी कलमीटार।
अनवर खान (18 वर्ष), निवासी कलमीटार।
ओमप्रकाश पोर्ते (20 वर्ष), निवासी कलमीटार।
पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात स्वीकार की। पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और 6,300 रुपये जब्त कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button