एसएसपी रजनेश सिंह ने की शस्त्र पूजा….परंपरा के तहत की हर्ष फायरिंग….

बिलासपुर–विजयादशमी के पावन अवसर पर बिलासपुर पुलिस लाइन में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजन किया गया। एसएसपी रजनेश सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जिले में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

बिलासपुर में दशहरा पर्व के अवसर पर एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस लाइन में शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग की परंपरा का निर्वहन करते हुए हर्ष फायरिंग भी की। शस्त्र पूजन के माध्यम से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कर्तव्यनिष्ठा, साहस और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन में भाग लिया और विजयादशमी के पर्व को पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया।

दशहरे पर शस्त्र पूजा पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण परंपरा है, जो कर्तव्यनिष्ठा और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक मानी जाती है। इस अवसर पर बिलासपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।




