दशहरा विशेष……साल में सिर्फ दशहरे पर खुलता हैं मंदिर का पट…..160 साल पुरानी परंपरा….सीताराम हनुमान मंदिर में उमड़ रहे श्रद्धाल…..

बिलासपुर–पूरे देश में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं बिलासपुर का सीताराम हनुमान मंदिर अपनी अनूठी परंपरा के चलते आस्था का केंद्र बना हुआ है। यह मंदिर साल में केवल एक बार दशहरे के दिन ही श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है। सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खुला रहा। जहां लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बताया जाता है कि मंदिर का इतिहास करीब 160 साल पुराना है और यह एक निजी मंदिर है जिसका संचालन पांडेय परिवार द्वारा किया जाता है।

पारिवारिक व्यस्तता और निजी मंदिर होने के कारण यहां साल में केवल एक बार ही दर्शन का अवसर मिलता है। सोशल मीडिया के दौर में मंदिर की अनूठी परंपरा के वायरल होने के बाद यहां श्रद्धालुओं की संख्या साल-दर-साल बढ़ती जा रही है। वर्षों से दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही बड़ी संख्या में नए भक्त भी इस मंदिर में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए।

Related Articles

Back to top button