भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बने भारत सिंह सिसोदिया

गोल्डी गजोरिया की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने अपने प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का नवीन दायित्व भारत सिंह सिसोदिया को सौंपा है भारत सिंह सिसोदिया पहले भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व भी संभाल चुके हैं पदभार ग्रहण करने के बाद उनका उद्देश्य है पार्टी के संगठन को नई मजबूती प्रदान करना एवं पार्टी से जुड़े हुए सभी संगठन को मजबूत करना ।
वर्तमान में कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में है और विपक्ष में रहते हुए पार्टी ने यह नवीन दायित्व उन्हें सौंपा है आने वाले ढाई वर्ष चुनौती भरे होने वाले हैं भाजपा के लिए।

Related Articles

Back to top button