सशक्त’ ऐप से सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन….. दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार…..चोरी की 5 बाइक-स्कूटी बरामद…..

बिलासपुर- बिलासपुर पुलिस की डिजिटल पहल ‘सशक्त’ ऐप ने वाहन चोरों पर बड़ा प्रहार किया है। सरकंडा पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 5 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, ऐप के जरिए चोरी की एक्टिवा की पहचान होते ही आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने वर्ष 2025 और 2026 के दौरान कई वाहन चोरी की वारदातें कबूल कीं। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वालों को भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Related Articles

Back to top button