
नशे के खिलाफ तारबाहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई….. 6.396 किलो गांजा जब्त सेरसा मैदान रोड पर घेराबंदी कर 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार…..मोबाइल भी बरामद; झारसुगुड़ा से गांजा लाने की बात कबूली…..
बिलासपुर-जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 6.396 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा के अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में तारबाहर पुलिस की टीम को अवैध गांजा बिक्री करने वालों की पतासाजी के लिए लगाया गया था।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सेरसा मैदान रोड, तारबाहर के पास ट्रॉली बैग में गांजा लेकर सरकंडा की ओर बिक्री करने के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पुलिस ने पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.396 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसके साथ ही एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान आकाश श्रीवास (25 वर्ष), पिता राजकुमार श्रीवास, निवासी अशोक विहार फेस-2, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांजा झारसुगुड़ा से लेकर आया था और उसे बिक्री के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 319/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।



