पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल….. दीपावली से ठीक पहले 10 निरीक्षकों के तबादले….. सिविल लाइन और कोतवाली समेत कई महत्वपूर्ण थानों के थानेदार बदले गए……

बिलासपुर–त्योहारों से ठीक पहले बिलासपुर जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को अधिक मजबूत करने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए 10 निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत शहर के कई अति-महत्वपूर्ण थानों (सिविल लाइन, कोतवाली, तोरवा, सिरगिट्टी, तारबाहर और चकरभाठा) के प्रभारियों में बदलाव किया गया है।

बदलाव के मुख्य बिंदु और प्रमुख नियुक्तियां……
- सिविल लाइन थाना (VIP थाना): सिरगिट्टी से सिविल लाइन लाए गए किशोर केंवट को वापस सिरगिट्टी भेज दिया गया है। उनकी जगह रविशंकर तिवारी को नया सिविल लाइन थाना प्रभारी बनाया गया ।रविशंकर तिवारी वही अधिकारी हैं जिन्होंने 28 अगस्त (रक्षाबंधन) को कोतवाली थाने में दो पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष और पथराव के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके इसी साहसिक कार्य को देखते हुए एसएसपी ने उन्हें जिले के सबसे महत्वपूर्ण थाने की कमान सौंपी है।
- कोतवाली थाना…..
- सरकंडा, कोटा और एसीसीयू का लंबा अनुभव रखने वाले निरीक्षक तोपसिंह नवरंग (वर्तमान में बिल्हा थाना प्रभारी) को नया नगर कोतवाल बनाया गया है। वहीं, पूर्व कोतवाली प्रभारी देवेश सिंह राठौर का तबादला सरगुजा हो चुका है।
- तारबाहर थाना……
- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM) जिले से बिलासपुर आए और पूर्व में सिविल लाइन, तोरवा, सरकंडा जैसे थानों की जिम्मेदारी संभाल चुके अनुभवी निरीक्षक सनीप रात्रे को तारबाहर थाने की कमान सौंपी गई है।
- तोरवा थाना…..
- कोतवाली, कोनी और तखतपुर जैसे थानों का अनुभव रखने वाले निरीक्षक विवेक पांडे को तोरवा थानेदार की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, तोरवा के पूर्व थानेदार रजनीश सिंह को रक्षित केंद्र भेज दिया गया है।
- सिरगिट्टी थाना…….
- सिरगिट्टी के पूर्व प्रभारी वायपी सिंह को जिला विशेष शाखा भेजा गया है, जबकि किशोर केंवट को दोबारा सिरगिट्टी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, एएसआई शोभनाथ यादव को विशेष शाखा से सिरगिट्टी थाना भेजा गया है।
- बिल्हा थाना…..
- निरीक्षक अजय साहू को बिल्हा थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
- चकरभाठा थाना…..
- समंस और वारंट शाखा में कार्यरत निरीक्षक अनिल अग्रवाल (जो तखतपुर, तारबाहर, कोटा और बेलगहना में सेवाएं दे चुके हैं) को चकरभाठा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, चकरभाठा के पूर्व प्रभारी भावेश शेंडे को समंस, वारंट शाखा में पदस्थ किया गया है।
दीपावली पर्व से पहले किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को शहर में सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।



