आरआरएस प्रमुख मोहन भागवत का बिलासपुर दौरा….. कड़ी सुरक्षा के बीच बिरकोना स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे…. दो दिनों तक करेंगे प्रवास……

बिलासपुर–राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को दोपहर इंटरसिटी एक्सप्रेस से बिलासपुर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस के आला अधिकारी भी मुस्तैद नजर आए।रेलवे स्टेशन से मोहन भागवत का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिरकोना स्थित सरस्वती शिशु मंदिर आवासीय विद्यालय के लिए रवाना हुआ। वे यहां दो दिनों तक प्रवास करेंगे।

प्रवास का पहला दिन….

आज प्रवास के पहले दिन उनकी मुलाकात प्रांतीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से होगी, जिसमें विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

प्रवास का दूसरा दिन….

कल एक विशेष प्रांत स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आरएसएस के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक के बाद कल रात वे अमरकंटक एक्सप्रेस से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत बिरकोना स्थित आवासीय विद्यालय और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े पहरे हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की पूरी टीम हाई अलर्ट पर है।

Related Articles

Back to top button