घर में घुसकर महिलाओं को डंडे से पीटा… बुजुर्ग समेत छह लोग घायल….मारपीट का वीडियो वायरल….. सिविल लाइन थाने में मामला हुआ कायम…..

बिलासपुर–सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगला इलाके में दशहरा उत्सव के बाद देर रात आपसी रंजिश को लेकर जमकर बवाल हुआ। कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर महिलाओं और अन्य लोगों के साथ डंडे से मारपीट की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

मारपीट की इस घटना में एक बुजुर्ग, दो महिलाएं और तीन युवक घायल हुए हैं। घायलों को चोटें आई हैं, वहीं घटना के दौरान हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

जानकारी के अनुसार, विवाद की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। देर रात हुए इस घटनाक्रम में घर के भीतर और आसपास मारपीट की गई। हालांकि, विवाद की शुरुआत किन कारणों से हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।



