सफाईकर्मी के घर धावा….. घर से सवा लाख रुपये की नकदी चोरी…. तलाश में जुटी पुलिस…..

बिलासपुर–सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक सफाई कर्मचारी के आशियाने को निशाना बनाते हुए करीब 1 लाख 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मेहनत की गाढ़ी कमाई पर सेंध लगने के बाद पीड़ित ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस से की।मामले को गंभीरता से लेते हुए सिरगिट्टी पुलिस थाना ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, चोर की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button