पुराने विवाद को लेकर एक परिवार पर हमला…..महिला-पुरुष समेत सात लोग घायल…..पुलिस ने दर्ज किया अपराध…..

बिलासपुर-पुराने विवाद को लेकर एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि देवी प्रसाद साहू, राजेश साहू, रूपेश साहू और उनके अन्य साथी एक परिवार के घर के सामने पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए परिवार के सात सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना में महिला-पुरुष समेत परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। शिकायत के आधार पर तखतपुर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर के सामने पहुंचकर की गाली-गलौज…..

तखतपुर के ग्राम पूरा में अपने माता-पिता के साथ रहता है और निजी नौकरी करता है। 20 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे पूर्व में देवी प्रसाद साहू और उसके भाई के साथ हुए विवाद को लेकर देवी प्रसाद साहू, राजेश साहू, रूपेश साहू तथा उनके अन्य साथी घर के सामने पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने परिवार के सदस्यों को बाहर निकलने के लिए कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

परिवार के सदस्यों ने जब उन्हें गाली-गलौज करने से मना किया, तो आरोपियों ने जान से खत्म करने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार, देवी प्रसाद साहू, रूपेश साहू और राजेश साहू ने डंडे से, जबकि उनके अन्य साथियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

परिवार के सात सदस्यों को आई चोटें….

मारपीट में शिकायतकर्ता के सिर, बाएं हाथ और पीठ में चोटें आईं। उसके पिता नोहर साहू के सिर और दाहिनी कोहनी, जीजा प्रेम सागर साहू के कमर के पास और दाहिने हाथ, बड़े भाई हिमांशु साहू के सिर, पीठ और दाहिने हाथ में चोटें आईं।

वहीं, मां अनुराधा साहू की दाहिने हाथ की उंगली, गले और बाएं गाल में, भाभी प्रतिमा साहू के दाहिने गाल तथा बहन आंचल साहू के सीने के पास चोट लगने की शिकायत की गई है।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध, जांच जारी…..

पीड़ित पक्ष ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button