बिलासपुर ब्रेकिंग- बीच शहर में देखने को मिला तेज़ रफ़्तार का कहर.. कार सवार ने 6 कॉलेज छात्राओं को मारी टक्कर..

बिलासपुर–बिलासपुर के सिविल लाइन थाना से कुछ ही दूरी में गुरुवार को एक कार चालक ने कहर बरपाते हुए सड़क किनारे खड़ी कालेज छात्राओ को अपने चपेट में ले लिया।

वही छात्राओं को टक्कर मारने के बाद पेड़ से जा टकराई कार। बिलासा गर्ल्स कॉलेज के सामने हुआ हादसा।कार की चपेट में आने से सभी कॉलेज छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई।बिलासा गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाई कर रही सभी छात्राएं।

घायल छात्राओं को इलाज के लिए सिम्स में कराया गया भर्ती।घटना की जानकारी लगते ही मौके पर थाना सिविल लाइन पुलिस पहुंच कर कार सवार को लिया हिरासत में।

Related Articles

Back to top button