
भाजपा जिला बिलासपुर शहर महिला मोर्चा ने मनाया सावन उत्सव….प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री साय के विकास कार्यों पर हुई चर्चा…..
बिलासपुर–भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बिलासपुर शहर द्वारा सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन करबला स्थित भाजपा कार्यालय बिलासपुर में उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सावन पर्व की परंपराओं और सांस्कृतिक रंगों के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने आपस में सावन उत्सव की खुशियां साझा कीं तथा पारंपरिक गीत-संगीत एवं अन्य कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह से उत्सवमय एवं उल्लासपूर्ण रहा।
सावन उत्सव के अवसर पर आयोजित चर्चा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा देश के विकास, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत तथा जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। महिलाओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर अपने विचार भी साझा किए।
महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह पैकरा ने कहा कि ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से महिलाओं में आपसी संवाद, सहभागिता और संगठनात्मक एकजुटता मजबूत होती है। सावन उत्सव भारतीय संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति के उत्साह का प्रतीक है, जिसे महिला मोर्चा द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
महापौर पूजा विधानी ने कहा कि समस्त महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अधिक से अधिक महिलाओं से सम्पर्क कर पार्टी की रीति-नीति एवं सिद्धांतो से अवगत करते हुए उन्हें जोड़ना है और सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को मिल सके इस दिशा में कार्य करना है।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने समस्त अतिथियों का परिचय देते हुए पुष्प गुच्छ एवं चुनरी देकर भेंट किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फूलेश्वरी सिंह पैकरा, महापौर पूजा विधानी, पुनिता डहरिया, धर्मवति राजवाड़े, ज्योति पाण्डेय, स्नेहलता शर्मा, वंदना सिंह, नंदनी क्षत्री, चंदना गोस्वामी, अनिताश्याम कार्तिक, शिप्रा सेमुएल, सुधा गुप्ता, नीरजा सिन्हा, संध्या सिंह, विभा राव, विभा गौरहा, मंजुला सिंह, सपना श्रीवास्तव, दीपशिखा यादव, सोनम साहू, अनिता वर्मा, लता कश्यप, रजनी देवांगन, प्रतिभा देवांगन, श्यामा रामानंदी, ममता सोनी, कुसुम साहू, मीना बरगाह, मंजू साहू, सुनीता जगत, रूखमणी साहू, दीक्षा रानी देवांगन, नीलम देवांगन, गायत्री साहू, मीरा मानिकपुरी, रीना गोस्वमी, मंगला पाण्डेय, सुमन यादव, पूजा खत्री, सुमित्रा कोरी, सहित भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।



