पेड़ों की हो रही कटाई का विरोध करने पहुंचे भाजपाई

छत्तीसगढ़–सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड में 43 हेक्टेयर भूमि पर लगे पेड़ो की कटाई शुरू हो चुकी है,4 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हो रही इस कटाई का विरोध करने भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उदयपुर पहुचे और प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा है,अड़ानी कंपनी के परसा केते फेस एक कोल ब्लॉक एरिया में पुलिस बैरिकेडिंग के समीप भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जमीन पर बैठकर लाखों पेड़ों के हो रहे कटाई के विरोध में धरना प्रदर्शन कर तत्काल पेड़ों की कटाई रोकने की मांग की।

भाजपा सरगुजा के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने परसा केते क्षेत्र में हो रहे लाखों पेड़ों की कटाई का जिम्मेदार भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार को बताया है।परसा केते में हो रही पेड़ो की कटाई को रोकने पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों ने बताया की कटाई स्थल पर पुलिस प्रशासन व प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा भाजपा के किसी भी पदाधिकारियों को जाने नहीं दिया गया। इसके साथ ही ग्राम वासियों को भी उक्त स्थान पर जाने से वंचित रखा गया है।जिसको लेकर भाजपा के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव के निवास का घेराव करने की बात की गई। वह पूर्व में दिए गए स्वास्थ्य मंत्री के बयान को लेकर भी भाजपा जिला अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव पर निशाना साधा है भाजपा जिला अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर बताया स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि परसा केते में एक भी पेड़ की डंगाल कटेगी तो वह गोली खाएंगे और एक भी डंगाल कटने नहीं देंगे, मगर आज पेड़ों की अंधाधुंध कटाई शुरू हो चुकी है वही इस बात पर स्वास्थ्य मंत्री मौन बैठे हैं।

परसा केते में पेड़ों को बचाने के लिए स्थानीय लोग अपना पूरा दमखम लगा रहे हैं मगर ग्रामीणों का यह दमखम प्रशासनिक अधिकारियों के सामने फीका नजर आ रहा है हजारों की संख्या में मौजूद पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने स्थानीय लोग अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं, बरसों पुराने पेड़ों को कटता देखने को मजबूर ग्रामीण अपनी धरोहर बचाने अब भी जद्दोजहद कर रहे हैं।

वही मौके पर पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए पेड़ों की कटाई का आरोप कांग्रेस सरकार पर लगाया। एक और देश और प्रदेश में पर्यावरण को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पेड़ लगाने व पेड़ों को बचाने के लिए जागरूक किया जाता है तो वहीं छत्तीसगढ़ के सरगुजा में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हुए लाखों पेड़ों की कटाई की जा रही है जिससे यकीनन आने वाले समय में पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच सकता है देखना होगा कि पेड़ों की कटाई को रोकने छत्तीसगढ़ में सत्तापक्ष में बैठी कांग्रेस की सरकार पेड़ों की कटाई को रोकती है या 43 हेक्टेयर में लगे पेड़ों को कटता देखती रहेगी।

Related Articles

Back to top button