ब्रेकिंग–गंदे पानी पीने से लोग हुए बीमार,बड़ी संख्या में बीमार लोग पहुंच रहे अस्पताल,चांटीडीह क्षेत्र का मामला

बिलासपुर–बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।जहा पर बड़ी संख्या में लोग अचानक बीमार होने लगे।वही लोगो की बिगड़ती तबियत के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आपको बताते चले की बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह इलाके में शुक्रवार की सुबह से बच्चे और बड़े बुजुर्ग की अचानक तबियत खराब होने लगी।

और सभी उल्टी दस्त से ग्रसित होने लगे।जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।आनन फानन में इस इलाके के लोग स्थानीय डाक्टरों के क्लीनिक में उपचार के लिए भर्ती हुए वही बहुत से लोग सिम्स में जाकर अपना इलाज करा रहे है।

वही भर्ती मरीजों के परिजनों का कहना का की नगर निगम के द्वारा पीने के पानी सेवन करते है।और हो सकता है उसी पानी के वजह से लोग बीमार पड़े है।इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं है।वही अभी तक इस घटना की सुध लेने कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नही पहुंचा।

Related Articles

Back to top button