बिलासपुर–न्यायधानी बिलासपुर के उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तड़के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) की संयुक्त टीम ने कोयला कारोबारी शाहबाज खान के ठिकाने पर अचानक दबिश दी। घंटों चली सघन जांच और सर्च ऑपरेशन के बाद EOW-ACB की टीम कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड्स के साथ बाहर निकली है। टीम कोयला कारोबारी शाहबाज खान को भी आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

कार्रवाई से जुड़ी 5 बड़ी बातें…..
घर के कोने-कोने की तलाशी…..
जांच एजेंसी के अधिकारियों ने घर के अंदर कमरे से लेकर छत तक का कोना-कोना खंगाला। सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ अधिकारी छत पर भी जांच करते दिखे।
दस्तावेज व वित्तीय रिकॉर्ड्स जब्त…..
कारोबारी से जुड़े बड़े वित्तीय लेनदेन, बैंक डिटेल्स और कोयला कारोबार से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है।
शाहबाज खान हिरासत में…..
लंबे समय तक चली पूछताछ के बाद EOW-ACB की टीम शाहबाज खान को गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई है, जहां उनसे आगे के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज पर पूछताछ की जाएगी।
इलाके में हलचल……
अलका एवेन्यू जैसे रिहायशी इलाके में अचानक पहुंची दर्जनों अधिकारियों की टीम को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आधिकारिक बयान का इंतजार….
कार्रवाई में कुल कितने की बेनामी संपत्ति, नकद या संदिग्ध दस्तावेज जब्त हुए हैं, इसको लेकर EOW और ACB की ओर से आधिकारिक खुलासा होना बाकी है।