भाजपा ने संभाग की एसआईआर 2025 निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष….

बिलासपुर–भाजपा बिलासपुर संभाग की एसआईआर 2025 निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक बुधवार को उद्योग भवन में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और एसआईआर प्रदेश प्रभारी एवं लद्दाख के पूर्व सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल की मौजूदगी में संभाग के सांसद, विधायक, जिला प्रभारियों, विधानसभा प्रत्याशियों को प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया, फॉर्म-6, 7, 8 और 8A के उपयोग, बूथ स्तर पर सत्यापन और नए मतदाताओं को जोड़ने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यकर्ताओं को बूथों पर त्रुटि रहित नामावली सुनिश्चित करने, युवाओं और महिलाओं को सक्रिय रूप से जोड़ने तथा घर-घर सत्यापन अभियान को गति देने के निर्देश दिए गए।बैठक के अंत में जिला व संभाग स्तर पर निगरानी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर देते हुए पुनरीक्षण अभियान को तय समयसीमा में पूरा करने का आह्वान किया गया।वही इस बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा कि एसआईआर बहुत आवश्यक है।बाईस साल के बाद मतदाता पुनरीक्षण गहन का कार्य चुनाव आयोग के द्वारा किया जा रहा है।यह चुनाव आयोग का निर्णय है।वही धान खरीदी को लेकर अटकलों को विराम देते बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह कार्य किया जा रहा है।इसके लिए सरकार ने जो वादा किया उस वादे पर अमल कर रही है।धान खरीदी को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया हमारी सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है,आने वाले दिनों और भी अच्छी व्यवस्था हो जाएगी।सरकार अपने संकल्प के अनुरूप अपने वादे के साथ है अभी धान खरीदी का कार्य शुरू हुआ है।

Related Articles

Back to top button