मरवाही उपचुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर.. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय पहुंचे बिलासपुर..

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद मारवाड़ी में आगामी विधानसभा के लिए उपचुनाव होने वाले हैं आगामी उपचुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस के बड़े नेता लगातार मरवाही का दौरा कर रहे हैं वहीं अब इस जंग में भाजपा भी कूद पड़ी है भाजपा मरवाही उपचुनाव के लिए आज से प्रचार शुरू करने जा रही है इसी तारतम्य में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय आज बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन पहुंचे जहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाली है उपचुनाव में जीत का दंभ भरने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस की सत्ता आने के बाद प्रदेश में विकास की गति रुक गई है और प्रदेश में सरकार की नाकामी की वजह से कोरोना के लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं..

Related Articles

Back to top button