राहुल गांधी की सभा का जायजा लेने पहुंचा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज…

बिलासपुर–लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं।इसी कड़ी में 29 अप्रैल को बिलासपुर के सकरी में राहुल गांधी का दौरा होने जा रहा है। जिसे लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज गुरुवार को बिलासपुर पहुंचे।जहां उन्होंने सकरी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जायजा लिया और कांग्रेस नेताओं से चर्चा की।इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

वही संपत्ति को लेकर हो रहे बयानबाजी पर भी उन्होंने भाजपा पर हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संपत्ति बनाया है कांग्रेस पार्टी के संपत्ति बचाया है कांग्रेस पार्टी ने संपत्ति की सुरक्षा की है भारतीय जनता पार्टी ने देश की संपत्ति को बेचने का काम किया है।

भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए जानबूझकर जनता को गुमराह करने के लिए इस तरह की हथकंडे अपना रही है। देश में दो तरह की परिस्थितियों बन गई है 20% अमीर और 80% गरीब है।वह 80% लोग जो सिर्फ 5 किलो राशन के भरोसे इस देश में चल रहे हैं इसलिए कांग्रेस का कहना है कि जो संपत्ति 20% लोग के पास है।उन संपत्तियों को लाकर 80% लोगों को संपत्ति देगी। यह कांग्रेस पार्टी ने वादा किया है इसलिए कांग्रेस की घोषणा पत्र देखेंगे वह गरीबों के लिए मध्यम वर्ग एवं ने वर्गों के लिए किसानों के लिए और एक मजदूर के लिए हमारा घोषणा पत्र है संपत्ति का मतलब ये है। आगे उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार एंटी इनकंबेंसी है।4 महीने की साय सरकार की एंटी इनकंबेंसी माहौल है।छत्तीसगढ़ में इस समय कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है और हम 11 सीटों में भाजपा से ज्यादा सीटे जीतकर आएंगे।इंडिया गठबंधन इस समय स्पष्ट बहुमत के साथ में देश में सरकार बनाएंगे। वही पीसीसी चीफ ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर बिजली कटौती,बेरोजगारी भत्ता जैसे मुद्दों पर भी जमकर तंज कसा है उन्होंने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से प्रदेश में साय साय बिजली कटौती हो रही।राशन में भी कटौती हुई है बेरोजगारी में कटौती हुई है। बेरोजगारी भत्ता में कटौती हुई है।इस 4 महीने की सरकार से सरकार सम्हल नही रही है चल नहीं रही है।सरकार दिल्ली से चल रही है रिमोट कंट्रोल से चल रही है इसलिए किसी भी चीज में बिजली कटौती नहीं सभी चीजों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कोई भी नियंत्रण नहीं है।

Related Articles

Back to top button