
बलौदा बाजार की घटना, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन…… विधायक अटल श्रीवास्तव प्रवक्ता अभय नारायण भी पहुंचे पुलिस लाइन…..
बिलासपुर–बलोदा बाजार घटना को लेकर देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को युवा कांग्रेस ने जेल भरो आंदोलन किया।अंबेडकर नगर चौक से गिरफ्तारी देने जा रहे हैं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पुलिस लाइन के सामने ही रोक लिया और पुलिस लाइन में पुलिस और युवा कांग्रेस के बीच झूमा झटकी हुई कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए और सिविल लाइन थाने के सामने ही घेराबंदी करके पुलिस ने युवा कांग्रेस के आंदोलनकारी को हिरासत में लिया है।
सिविल लाइन पुलिस ने रक्षित आरक्षित केंद्र मेंअस्थाई जेल बनाकर गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी की। युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शेरू अशलम जिला अध्यक्ष राजू यादव, की अगवाई में 400 से अधिक कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, अभय नारायण राय ने पुलिस लाइन पहुंचकर युवा कांग्रेस के गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को रिहा करने के लिए पुलिस प्रशासन से बातचीत की। युवा कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष राजू यादव तथा शेरू असलम के नेतृत्व मे अंबेडकर चौक के सामने सामने धरना आंदोलन में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी ने सभा को संबोधित किया और उसके बाद रैली निकालकर प्रदर्शन किया है।
जिसमें प्रमुख रूप से प्रभारी खुशबू वैष्णव , ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन प्रदेश महासचिव आदिल खैरानी, सुधांशु मिश्रा अजय यादव , अमितेश राय, अमित दुबे, शेख निजामुद्दीन, फारुख खान, आसिफ खान, स्वप्निल श्रीवास्तव, गोपाल दुबे ऋषि कश्यप मो अयाज सुनील पटेल के अलावा काफी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज गिरफ्तारी दी है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शेरू असलम तथा राजू यादव का कहना है कि भाजपा शासन काल में सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है । बलौदा बाजार की घटना में सतनामी समाज के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है जबरिया 170 लोगों को जेल में डाल दिया वहीं कांग्रेस विधायक तथा बिलासपुर लोकसभा के उम्मीदवार रहे देवेंद्र यादव को भी सरकार के इशारे पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आज युवा कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में जेल भरो आंदोलन का आव्हान किया है। ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन ने कहा है कि युवा विधायक की गिरफ्तारी सरकार बदले की भावना से कर रही है। देवेंद्र यादव आगजनी के दौरान बलोदा बाजार में थे ही नहीं। अगर जल्द नहीं छोड़ा गया तो युवा कांग्रेस लगातार आंदोलन करेगी। देवेंद्र यादव की निस्वार्थ रिहाई होना चाहिए। शेरू असलम ने कहा है कि बलौदा बाजार में जो आगजनी तथा तोड़फोड़ की घटना घटी उसमे भाजपा सरकार ने विधायक देवेंद्र यादव के अलावा कांग्रेस तथा सतनामी समाज के लोगों को जेल में डाल दिया गया है। युवा कांग्रेस भाजपा सरकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा । खुशबू वैष्णव प्रभारी ने कहा है कि देवेंद्र यादव ने ऐसा क्या गुनाह किया है कि उन्हें जेल में डाल दिया गया। सतनामी समाज के धर्म के प्रतीक जैतखाम का नुकसान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय भाजपा सरकार कांग्रेस जनों को प्रताड़ित कर रही है युवा कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान
शेख निजामुद्दीन अमितेश राय , सुधांशु मिश्रा, अजय यादव, वाशिम खान सुनील पटेल, सुनील साहू अनिल कौशिक पुष्पकांत कश्यप भास्कर साहू विक्रम तिवारी सोनू, दीपक रजक, मो अयाज,
कलाम खान, शांतनु मेश्राम वकार खान एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे