
पुरानी रंजिश में तीन युवकों पर जानलेवा हमला…..वाहन से कुचलने की कोशिश के बाद ईंट-लाठी से किया हमला….. सीसीटीवी मे कैद हुई घटना…..एक आरोपी गिरफ्तार अन्य आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर….
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां पर दो दिन पहले एक दर्जन से अधिक बालिक और नाबालिक बदमाश लड़कों की गैंग यहां की कानून व्यवस्था को चिढ़ाती हुई नजर आ रही है।यह घटना बताती है कि इस शहर और जिले में कानून व्यवस्था को संभालने वाले राजपत्रित अधिकारी और पुलिस प्रशासन नाकाम नजर आ रहे है। जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की कानून-व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति पर क्या असर पड़ रहा है यह अब एक सवालिया निशान बन कर रह गया है।
इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने से कानून व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले दावे की कलई खुल गई।बीते दिनों जिले के एसएसपी ने अलग अलग थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाशों की क्लास लेते हुए समझाइश का पाठ पढ़ाया गया था लेकिन उसका भी असर ज्यादा दिन नहीं चल सक।यह स्थिति बेहद ही चिंताजनक और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करते हुए जब एक दर्जन से अधिक बालिग और नाबालिग लड़कों का गिरोह सरेआम कानून-व्यवस्था को चुनौती दी।आपको बताते चले कि सरकंडा थाना क्षेत्र के अपोलो चौक, लिंगियाडीह के पास पुरानी रंजिश को लेकर तीन युवकों पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि आदतन अपराधियों ने पहले ‘छोटा हाथी’ वाहन से तीनों युवकों को कुचलने की कोशिश की, इसके बाद ईंट और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में आदित्य सिंह (रिंकू), रवि गंधर्व और दल्ली घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल आदित्य सिंह के सिर और शरीर पर चोटें आई हैं, जिनका इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।सरकंडा पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी बंड्या, बरुवा और अमन नायडू समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के अनुसार, घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी है। मामले में अपराध दर्ज कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है।



