चरित्र शंका में हैवान बना पति…..पत्नी को बुलेट से कई बार कुचलकर मारने की कोशिश…..आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

रायगढ़-जूटमिल थाना क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश की। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी ने पत्नी को पहले बुलेट मोटरसाइकिल से टक्कर मारी और फिर कई बार उसके ऊपर बाइक चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पीड़िता की शिकायत पर जूटमिल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी पति अमित साहू (36) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
रायगढ़ पुलिस ने कहा है कि महिलाओं के विरुद्ध हिंसा और जानलेवा हमलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button