समाज द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर ‘खिचड़ी भोज एवं विभिन्न प्रतियोगिता’ का आयोजन……

रायपुर– कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 15 जनवरी 2026 को आशीर्वाद भवन, बैरन बाज़ार, रायुपर में एक भव्य ‘खिचड़ी भोज एवं विभिन्न प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र पांडेय जी थे। इस आयोजन का उद्देश्य सामुदायिक एकता को बढ़ावा देना और मकर संक्रांति के धार्मिक व सामाजिक महत्व को साझा करना, आपसी सौहार्द, भाईचारे और पारंपरिक संस्कृति का प्रसार करना है। उत्तरायण पर्व पर सभी ने सूर्य भगवान का हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुर्सी दौड़, गिल्ली डंडा, रोमांचक खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हुई, जिसमें कुर्सी दौड़ (महिला वर्ग) में श्रीमती शीतल मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही पुरुष वर्ग ने गिल्ली-डंडा खेल का भरपुर आनंद उठाया| कार्यक्रम पश्चात् उपस्थित लोगों ने ‘तिल लड्डू एवं खिचड़ी भोज’ का लुफ़्त उठाया।कार्यक्रम संयोजक आशीष बाजपेई थे।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राजकुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष श्रीमती नीता अवस्थी, सहसचिव प्रमोद कुमार मिश्रा सहसचिव अनुराग पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय, गिरजा शंकर दीक्षित, श्रीकांत अवस्थी, जयशंकर तिवारी, शशिकांत मिश्रा, एस.एस. त्रिवेदी, पूर्व सचिव राघवेन्द्र मिश्रा, नरेश दीक्षित, अशोक दीक्षित, कर्नल रामकुमार मिश्रा, रमाशंकर पाण्डेय, विजय शुक्ला, गौरव शुक्ला, आशीष बाजपेयी, राघवेन्द्र पाठक, लखन लाल बाजपेयी, संगम तिवारी, अभिषेक मिश्रा, प्रभात पाण्डेय, इन्द्र कुमार तिवारी, रितेश अवस्थी, प्रमोद पाण्डेय, मोहन दुबे, राजेन्द्र चतुर्वेदी, रविन्द्र शुक्ला, विकास शुक्ला, प्रवीण दीक्षित, दुर्गेश अग्निहोत्री, सत्यदेव तिवारी, अभिषेक मिश्रा, सोमेश दीक्षित, शिरीष बाजपेयी, गोपाल मिश्रा, राधा तिवारी, प्रीति मिश्रा,सुधा शुक्ला, संगीता मिश्रा, निशा अवस्थी, शीतला मिश्रा,शशी शुक्ला, रीता पाण्डेय, अर्चना त्रिवेदी, सीमा शुक्ला, अर्चना मिश्रा, शिखा दुबे, श्रीमती ममता मिश्रा, कीर्ति अग्निहोत्री गीता मिश्रा, प्रेमलता त्रिवेदी, अंजू दीक्षित, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button