छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में बुधवार को अपने निवास पर धरना दिया

छत्तीसगढ़ में लाॅकडाउन की वजह से भाजपा के वरिष्ठ नेता अपने घरों के सामने धरने पर बैठे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा, जो बंगाल में हो रहा है लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ।दरअसल राजधानी रायपुर स्थिति मौलश्री विहार बंगले में पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने धरना दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद के तीन दिन में लोकतंत्र के इतिहास को कलंकित करने वाली हिंसा को पूरे देश ने देखा है। महिलाओं को घसीटकर घर से बाहर निकाला जा रहा है। युवकों की पीट-पीटकर हत्या हो रही है। उनके घरों को नष्ट किया जा रहा है। भाजपा के कार्यालय को आग लगाया जा रहा है। यह एक जगह की बात नहीं है। पूरे पश्चिम बंगाल के गांव-गांव में यह किस्सा दोहराया जा रहा है। सत्ता के मद में चूर ममता बनर्जी के गुंडे उनके इशारे पर जिस तरह का आतंक मचा रहे हैं। ऐसा प्रजातंत्र के इतिहास में कभी नहीं हुआ है। वहीं आपको बता दें कि डॉ रमन सिंह के निवास पर भाजपा सांसद रामविचार नेताम, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, पूर्व मंत्री राजेश मूणत और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी धरने पर बैठे थे।

Related Articles

Back to top button