महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी के भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन में बैठने को लेकर कांग्रेस पर वार करते पूर्व मुख्यमंत्री रमन का ट्वीट

छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी सुधाकर बोदले अनशन पर बैठे है। विभाग में बड़े भ्रस्टाचार पर करवाई नहीं होने से नाराज अधिकारी के अनशन पर बैठते ही छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राज्य के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

महिला बाल विकास विभाग की मुख्यमंत्री सुकन्या विवाह योजना और स्कूलो में बच्चो को दी जानेवाली रेडी टू इट में लाखों का भ्रस्टाचार हुआ। बच्चो को निकृष्ट दर्जे का भोजन दिया गया। खुद महिला बाल विकास अधिकारी ने भ्रष्टाचार की पोल खोली। इस पर डॉ रमन सिंह ने ट्वीटर पर लिखा है कि भूपेश बघेल सरकार भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में इस कदर डूबी हुई है कि अब उसके अधिकारी ही सरकार के खिलाफ अनशन करने मजबूर हैं।


राहुल गांधी और पीएल पुनिया क्या अब कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे महिला बाल विकास अधिकारी को न्याय दिलाएंगे।

Related Articles

Back to top button