
कांग्रेस के पूर्व पार्षद पति का अपहरण कर मारपीट….सिर और आंख में गंभीर चोट… सिरगिट्टी पुलिस जांच में जुटी…..
बिलासपुर–पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने मिलकर कांग्रेस की पूर्व पार्षद पति का अपहरण कर मारपीट का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है।इस घटना में पूर्व पार्षद पति को सिर और आंख में गंभीर चोंट आई है।जहां उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोशन लाल पाटले, गणेश नगर चुचुहियापारा वार्ड क्रमांक 46 की पूर्व पार्षद के पति हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों और पीड़ित के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले रोशन लाल पाटले का अपहरण किया और फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर गाली-गलौच करते हुए लात-मुक्कों से हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावरों ने कड़े से भी पीड़ित पर वार किए, जिससे उनके सिर और आंख में गंभीर चोट आई। घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी जल्द की जा सके।
वहीं अपहरण की घटना को लेकर पुलिस ने अपने तरफ से स्पष्ट बयान जारी नहीं किया है।जांच का हवाला देते हुए जो भी तथ्य सामने आयेंगे उस आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।




