गाली-गलौज करने से मना करना युवक को पड़ा भारी….लकड़ी के बट्टे से हमला कर किया घायल…..

बिलासपुर- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मसानगंज स्थित महिला थाना के पास गाली-गलौज करने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। विवाद के दौरान आरोपी ने युवक पर लकड़ी के बट्टे से हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महिला थाना मसानगंज के पास कुछ युवक बैठकर आपस में बातचीत करते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। इसी दौरान अशोक कुमार यादव ने युवकों को गाली देने से मना किया। इस बात से नाराज होकर आकाश शर्मा ने अशोक कुमार यादव पर लकड़ी के बट्टे से हमला कर दिया। हमले में अशोक को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button