
फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालक से लूट के चार आरोपी गिरफ्तार….
बिलासपुर–लूट के मामले में कार्रवाई करते हुए बीट सिस्टम से सकरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी।जहां पर पुलिस ने लूट के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया वही इनके पास लूट का समान और घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद कर जब्त किया गया।सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुरेंद्र जायसवाल पिता बिशेसर जायसवाल उम्र 30 वर्ष निवासी परासी थाना मानपुर जिला उमरिया म0प्र0 थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमपी 4666 में 210 बोरी गेंहू व 25 बोरी तम्बाखू लोड कर शहडोल से बिलासपुर आ रहा था कि दिनांक 05-09-2026 को गाडी खराब होने पर हांफा के पास हाईवे रोड ढाबा के पास रूका था कि सुबह करीबन 8.00 बजे के आस पास कार क्र सीजी 10 बीडी 7204 का कुछ लोग आए जो अपने आप को पुलिस वाला बताकर ट्रक से 9 बोरी तंबाखू निकाल लिए तथा ड्रायवर को अपने कार में जबरदस्ती बैठकर अपने साथ ले गए और झुठे केस में फसा कर जेल भेजने की धमकी देने लगे।

ड्रायवर को छोडने के नाम पर ट्रक मालिक से फोन पर बात कर च्वाईस सेंटर के माध्यम से 8000 रूप्ये निकलवा कर ले लिए। प्रार्थी की रिपेार्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।जहां पर थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी में लग गए।

इसी दौरान पुलिस को जानकारी लगी कि 01-सिद्धार्थ साहू पिता राजेन्द्र साहू उम्र 24 वर्ष निवासी छतौना थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर, 02-नारायण साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 34 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिटटी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर, 03-ईस्माईल खान पिता अक्तर खान उम्र 31 वर्ष निवासी मुण्डा थाना कोटा जिला बिलासपुर,04-आनंद साहू उर्फ विक्रांत साहू पिता बल्लू साहू उम्र 22 वर्ष निवासी मुण्डा थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफतार किया गया। आरोपियो को कब्जे से 9 बोरी तंबाखू एवं घटना में प्रयुक्त वाहन ब्रेजा कार को जप्त किया गया। आरोपियो को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।



