तिफरा चाकूबाजी कांड में फल कारोबारी की इलाज़ के दौरान मौत…..रायपुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी गोलू सर्किट..

बिलासपुर–तिफरा देवनंदन नगर बाजार चौक में रविवार रात हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना में गंभीर रूप से घायल फल कारोबारी केवल उर्फ मनीष गोस्वामी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद फरार मुख्य आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ गोलू सर्किट को सिरगिट्टी पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने बाजार चौक में मनीष गोस्वामी पर धारदार चाकू से हमला किया था। गंभीर हालत में उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद आरोपी रायपुर भाग गया था।लेकिन सिरगिट्टी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक की पत्नी पूजा गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि आरोपी लंबे समय से परिवार को धमकियां दे रहा था और इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं होने से यह घटना घटित हुई।
सरेबाजार हुई इस वारदात और कारोबारी की मौत के बाद तिफरा और देवनंदन नगर क्षेत्र में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पुलिस की भूमिका की जांच की मांग की है।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button