
गार्गी फाउंडेशन की टीम ने प्रेस क्लब में की भगवान श्रीगणेश की आरती, पहल की सराहना…..
बिलासपुर–राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में विराजित भगवान श्रीगणेश की गुरुवार शाम आरती में गार्गी फाउंडेशन बिलासपुर की महिलाएं और सदस्य शामिल हुए।

गणपति बप्पा की आरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की। आरती के बाद उपस्थित महिलाएं और सदस्य भाव-विभोर नजर आए।
गार्गी फाउंडेशन की अध्यक्ष बिंदु सिंह कुशवाहा सहित सदस्यों ने भगवान श्रीगणेश की विधि-विधान से आरती की। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से प्रेस क्लब परिसर गूंज उठा। महिलाओं ने प्रेस क्लब द्वारा गणेशोत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से पत्रकारों और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आत्मीय जुड़ाव मजबूत होता है।
इस अवसर पर रवि कुमार साहू, राजेंद्र गुप्ता, सत्येंश खंडेलवाल, गरिमा सराफ,अन्नू साहू, भारती मोदी, ममता साहू, रूचि सराफ, पूजा सिंह, क्षमा सिंह, प्रतीक सोनी, प्रियंका ठाकुर सहित गार्गी फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।
बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, शिव कुमार तिवारी, नारायण नोनिया,प्रवीण सिंह,अमन सिंह, ललित गोपाल, शेयज, सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं पत्रकार भी आरती में शामिल हुए। सभी ने भगवान श्रीगणेश से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।




