बिलासपुर में हॉकी प्रीमियर लीग का आगाज़….. 25 से 27 सितंबर तक मचेगा हॉकी का धमाल…..6 टीमें होंगी आमने-सामने…..

बिलासपुर– न्यायधानी में हॉकी के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाने और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से हॉकी प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 25 से 27 सितंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी देने के लिए के हॉकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष रोहित बाजपई, हॉकी आयोजन समिति अध्यक्ष शरद राजेश हेनरी,सचिव भुट्टो राज,और मुश्ताक खान, ने बिलासपुर प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी साझा की।

3 दिन, 6 टीमें और रोमांचक मुकाबले…..

प्रेस वार्ता के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि तीन दिवसीय इस लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ अनुशासन, खेल भावना और टीमवर्क पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

नकद राशि और आकर्षक पुरस्कारों की बौछार…..

खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए आयोजन समिति द्वारा शानदार पुरस्कारों का प्रावधान किया गया है

विजेता और उपविजेता टीम…..नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी

  • व्यक्तिगत श्रेणियाँ: विभिन्न उत्कृष्ट श्रेणियों में विशेष पुरस्कार
  • सांत्वना पुरस्कार: खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए अन्य आकर्षक पुरस्कार

आयोजन का मुख्य उद्देश्य– युवा प्रतिभाओं को तराशना

हॉकी एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि इस लीग का उद्देश्य केवल मैच कराना नहीं, बल्कि बिलासपुर में हॉकी की नींव को मजबूत करना है।

“हमारे शहर में हॉकी प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें एक सही मंच और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल की आवश्यकता है। यह लीग युवाओं को अपनी प्रतिभा साबित करने का एक बेहतरीन अवसर देगी।”
— हॉकी पदाधिकारी

खेल प्रेमियों से उपस्थिति की अपील

आयोजन समिति ने बिलासपुर के सभी खेल प्रेमियों, नागरिकों और खिलाड़ियों से अपील की है कि वे 25 से 27 सितंबर तक मैदान में पहुँचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं और इस खेल महोत्सव को सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button