![](https://daauji.com/wp-content/uploads/2023/03/VideoCapture_20230304-022110.jpg)
गैस सिलेंडरों में बढ़े हुए दाम को लेकर जोगी कांग्रेस का प्रदर्शन
बिलासपुर–घरेलू गैस और व्यवसाई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।
अलग अलग राजनीतिक दलों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर में ₹50 और व्यवसायिक सिलेंडर में ₹350 की बढ़ोतरी के बाद अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन कर विरोध जताया जा रहा है।
शुक्रवार को बिलासपुर के नेहरू चौक में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला भी जलाया।
विरोध का प्रदर्शन करने पहुंचे जनता कांग्रेस के नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता में बैठने से पहले गैस सिलेंडर की कीमतों और महंगाई जमकर हाय तौबा मचाई थी।
लेकिन सत्ता में बैठने के बाद लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर चुप्पी साध ली है।
गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने के बाद अब खाद्य सामग्रियों की कीमतें बढ़ेंगी जिससे आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा।