एस.ई.सी.एल मुख्यालय में निजीकरण को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन का विरोध दिवस..

कोयला उद्योग में कमर्शियल माइनिंग, निजीकरण, कर्मचारियों की सुविधाओं में योजनाबद्ध कटौती, ठेका श्रमिकों के शोषण और अन्य मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आज तय कार्यक्रम के अनुसार सभी प्रमुख श्रम संगठनों के सहयोग से विरोध दिवस के रूप में मुख्यालय गेट के समक्ष धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए मनाया.. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों और कर्मचारी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए.. इस अवसर पर मुख्यालय गेट के समक्ष नौ सूत्रीय मांग पत्र का वाचन किया गया और प्रमुख मार्गो के बारे में कर्मचारियों को अवगत कराया गया.. उपरोक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि.. मुख्यालय शाखा के अतिरिक्त भी आठ राज्यों में कार्यरत कोयला कर्मचारियों ने संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आज व्यापक रूप से विरोध दिवस को सफल बनाया है.. इसके साथ ही कल 9 अक्टूबर को पांचों प्रमुख श्रम संगठनों के शीर्ष नेताओं की बैठक आयोजित है जिसमें आगे के आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी.. आज के कार्यक्रम में शंखध्वनि सिंह बनाफर के अलावा भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष रौशन क्रिसमस, सचिव संदीप बल्लाल, गिरिजा शंकर आचार्य, अजय सिंह, केसरी सिंह, मनीष पांडेय, राजेश पटेल, एचएमएस के सचिव डी के वर्मा, सीटू के अध्यक्ष एम ए हनीफी सहित बड़ी संख्या में मुख्यालय शाखा के कर्मचारी शामिल हुए..

Related Articles

Back to top button