सिम्स चौक के पास बड़ा हादसा….अज्ञात वाहन ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर …. इंसानियत की मिसाल भी आई सामने…
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए घायल महिला को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है...

बिलासपुर। शहर के सिम्स चौक के पास बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां एक अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया…..
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए घायल महिला को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
ईमानदारी की मिसाल…..
घायल महिला के पास से 47 हजार रुपए नकद मिले, जिन्हें मददगारों ने पूरी ईमानदारी के साथ पुलिस को सौंप दिया। इस घटना ने लोगों के बीच भरोसे और संवेदनशीलता की एक सकारात्मक तस्वीर पेश की है।
परिजनों की तलाश जारी…..
पुलिस ने महिला की पहचान और उसके परिजनों तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
शहर में हो रही सराहना….
इस पूरे घटनाक्रम के बाद शहरभर में मददगारों की जमकर तारीफ हो रही है।
एक तरफ जहां हादसे ने झकझोर दिया, वहीं दूसरी ओर इंसानियत की इस मिसाल ने दिल भी जीत लिया। फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और महिला के परिजनों का पता लगाने की कोशिश जारी है।



