भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के सदस्यों ने मनाया होली मिलन….स्वर्गीय अनुराग सिंह को याद करके रखा गया 2 मिनट का मौन, दी गई श्रद्धांजलि….

बिलासपुर–विगत दिनों नगर पंचायत नरियरा के भगत कुआं मंदिर परिसर में जे एस डब्लू, के एस के भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की बैठक रखी गई, बैठक में सबसे पहले सभी सदस्यों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली पर्व की बधाई दी, उसके पश्चात टाटा ए आई जी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी जिसको जे एस डब्लू प्लांट के द्वारा भूविस्थापित किसानों(पेंशन धारकों) से चर्चा के लिए भेजा गया था उनसे बीमा संबंधी अलग अलग तथ्यों पर चर्चा हुई, चर्चा का सकारात्मक परिणाम निकला, बिमा कंपनी के द्वारा सभी सदस्यों की पारिवारिक जानकारी सभी सदस्यों की उम्र, बी सी नंबर, नॉमिनी, मोबाइल नंबर इत्यादि को व्यवस्थित लिख के समिति के पदाधिकारियों को जमा करने को कहा, जो बाद में सभी की जानकारी समिति के पदाधिकारियों के द्वारा इकट्ठा करने के पश्चात एक मुश्त रविवार तक जमा करके सोमवार को इंश्योरेंस कंपनी व जे एस डब्लू प्लांट सी एस आर अधिकारियों को सौंपी जाएगी।इसके पश्चात सभी सदस्यों ने जलपान व मीठा ग्रहण किया, फिर सभी सदस्यों ने मिलकर क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय रहे युवा स्वर्गीय इंजीनियर अनुराग सिंह (छोटू दादा) के चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें याद करते हुए उनके बारे में संक्षिप्त विचार संगोष्ठी किया तथा अंत में 2 मिनट का मौन रख के समिति की और से सभी सदस्यों ने अपनी श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button