महाराजा श्री अजमीढ़ देव जी महाराज चौक निर्माण की मांग को लेकर नगर निगम सभापति को सौंपा गया ज्ञापन

बिलासपुर– स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति, छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश के युवा प्रांतीय मंडल द्वारा प्रदेश युवा अध्यक्ष राहुल सराफ के नेतृत्व में नगर निगम बिलासपुर के सभापति श्री विनोद सोनी को महाराजा श्री अजमीढ़ देव जी महाराज के नाम से चौक निर्माण एवं उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर प्रदेश युवा अध्यक्ष राहुल सराफ ने कहा कि महाराजा श्री अजमीढ़ देव जी महाराज स्वर्णकार समाज के आराध्य देव हैं। उनके नाम पर नगर में एक भव्य चौक का निर्माण समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग है। इससे समाज की आस्था, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक पहचान को सम्मान मिलेगा।

नगर निगम सभापति विनोद सोनी ने समाज की मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति के प्रदेश एवं युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रदेश युवा अध्यक्ष राहुल सराफ, विभव सराफ,आशीष सोनी, सतीश,दुर्गा सोनी,पवनसोनी,रवि सोनी,धीरज सोनी, सिप्पू सोनी,अमन सोनी एवं संस्कार सोनी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button