छठ पूजा पर तोरवा घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब… हजारों व्रतियो श्रद्धालुओं ने दिया सूर्य को अर्घ्य…..

बिलासपुर– लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर रविवार शाम बिलासपुर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।तोरवा छठ घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे व्रतियों ने पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य अर्पित किया, तथा छठी मैया की विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली की कामना की।

छठ गीतों और जयकारों से पूरा घाट भक्तिमय हो उठा।इस अवसर पर बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भी अपने परिवार के साथ तोरवा घाट पहुंचे और डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया,सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण होगा और चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।




