रायगढ़ बैंक डकैती के पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…दो आरोपी फरार

छत्तीसगढ़– रायगढ़ के एक्सिस बैंक में हुई करोड़ो की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।रामानुजगंज पुलिस ने छत्तीसगढ़ -झारखण्ड बार्डर पर बीती देर रात नाकेबंदी कर डकैती के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।और डकैतों के कब्जे से लगभग 4 करोड़ की राशि व लगभग 3 किलो के जेवरात एक क्रेटा कार व एक ट्रक को बरामद किया है।

वही डकैतों के गिरफ्तार होने की सूचना के बाद रायगढ़ पुलिस रामानुजगंज पहुँची थी,और रायगढ़ पुलिस आरोपियों व डकैती की रकम लेकर रायगढ़ रवाना हो गई है।

दरअसल रायगढ़ के एक्सिस बैंक में दिन दहाड़े डकैती के मामले से हड़कम्प मच गया था।रायगढ़ के साथ ही प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी की गई थी,और मंगलवार -बुधवार की दरम्यानी रात छत्तीसगढ़ -झारखण्ड बार्डर पर नाकेबंदी के दौरान 5 डकैतों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

वही बैंक डकैती में शामिल दो डकैत फरार बताए जा रहे है।जिनकी पतासाजी में पुलिस की अलग-अलग टीमें रवाना की गई है।इसके साथ ही इस डकैती मामले का खुलासा रायगढ़ पुलिस रायगढ़ में करने वाली है।

Related Articles

Back to top button