छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने किया ग्रिफ्तार

बिलासपुर- नन्दोई ने अपने ही शाले के घर मे जाकर उसकी पत्नी के साथ बुरी नियत रख छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जिसकी शिकायत के बाद सरकण्डा पुलिस ने तत्काल आरोपी को ग्रिफ्तार कर हिरासत में ले लिया।

सरकण्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी की शाम को 20 वर्षीय विवाहिता के साथ छेड़खानी की नियत से घऱ में कमरे अंदर आपत्तिजनक तरीके से प्रवेश कर पीड़िता के साथ आपत्तिजनक कृत्य करने का प्रयास कर रहा था।पिडिता के विरोध व उसके पति के आने के डर से वह भाग गया। पीड़िता अपने पति के साथ थाना आकर पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल थाना प्रभारी ने गंभीरता से लिया व आरोपी रामगोपाल यादव पिता परमा यादव उम्र 28 साल निवासी श्याम नगर लिंगियाडीह सरकंडा को तत्काल फरार होने के पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button