
हाइवा की चपेट में आने से मवेशी की हुई मौत….घंटो इंतजार के बाद हुई एफआईआर….मामला सरकंडा थाना….
बिलासपुर–बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में शनिवार को हाइवा के चपेट में आने एक मवेशी की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार की रात लगभग दस से ग्यारह बजे की बताई जा रही है।हाइवा वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी को चलाते हुए सड़क किनारे बैठी गाय को चपेट में ले लिया।
चपेट में आने मौके पर ही गाय को मौत हो गई।जिसके बाद वाहन चालक को कुछ युवकों ने पकड़ लिया।और इसकी सूचना थाना सरकंडा को दी। मौके पर थाना सरकंडा की पोट्रिलिंग गाड़ी वहा पहुंची और देख कर वापस चली गई।
जबकि मौके पर मुरूम से भरी हाइवा गाड़ी और उसका वाहन चालक दोनो मौजूद थे।लेकिन पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी वाहन चालक और वाहन दोनो को थाना ले जाने के बजाय मौके से चले गए।इस घटना की जानकारी जैसे ही गौ रक्षकों को लगी तो वह इस घटना की शिकायत करने थाना सरकंडा पहुंचे।लेकिन इनकी शिकायत सुनने वाला कोई नहीं था।
घंटो इंतजार के बाद देर रात इनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई।वही इस घटना को लेकर गौ रक्षक के कार्यकर्ताओ ने बताया की घटना के समय वाहन चालक और वाहन दोनो मौके पर थे।वाहन चालक भाग नही पाया लेकिन घटना स्थल से वाहन गायब हो गया।
जिस वाहन से यह घटना घटित हुई उसका नंबर प्लेट भी सही तरीके से नही लिखा हुआ था।