
पटवारी तालाब से मिला अज्ञात आदमी शव….. पुलिस जुटी जांच में…..
बिलासपुर– शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब पानी में शव तैरता देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस……
सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया है।
हादसे की जांच जारी……
आशंका जताई जा रही है कि बीते दिनों हुए विश्वकर्मा पूजा या गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी हादसे का शिकार होने से व्यक्ति पानी में डूब गया होगा। हालांकि, पुलिस ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
पहचान कराने के प्रयास जारी
सिविल लाइन पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की दर्ज रिपोर्टों को खंगाल रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।



