सेवा संकल्प अभियान के चतुर्थ दिवस सामाजिक संगठनों ने दिया एकजुटता का संदेश…..सेवा, संवाद और सामाजिक सहभागिता से ही मजबूत होगा समाज सराफा एसोसिएशन…..

बिलासपुर–बिलासपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा “सेवा संकल्प अभियान एवं उपभोक्ता जागरूकता अभियान” के अंतर्गत आयोजित एक माह के कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों की गरिमामय सहभागिता रही। कार्यक्रम में समाजहित, सेवा, जनजागरूकता एवं सराफा जगत की सामाजिक भूमिका को लेकर सार्थक संवाद एवं विचार-विमर्श हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सज्जन सोनी, अध्यक्ष, मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी सोनी समाज, बिलासपुर एवं टीम रहे। उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश सोनी एवं कोषाध्यक्ष श्री शुभम सोनी उपस्थित रहे। इसके अलावा जैन सेना बिलासपुर से मनोज सोनी एवं टीम, सराफा समाज के वरिष्ठ विजय शाह एवं सुशील सोनी, तथा बंगाली कारीगर संघ के अध्यक्ष विश्वजीत पोढ़े एवं टीम ने कार्यक्रम में विशेष रूप से सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती की आरती के पश्चात वंदेमातरम् के सामूहिक गान से हुआ। इसके बाद छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन किया और अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

कमल सोनी ने अपने उद्बोधन में सराफा जगत के व्यापारिक योगदान के साथ-साथ सामाजिक एवं जनहितकारी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सराफा समाज केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की आवश्यकताओं, सेवा कार्यों, रोजगार एवं सामाजिक सहभागिता में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों के आपसी समन्वय और सहभागिता को समाज की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र के प्रति सेवा-समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के विकास के साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थितजनों से अपने-अपने स्तर पर सेवा, सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों के बीच समाजहित, सेवा भावना, सामाजिक संगठनों की भूमिका, व्यापारी समाज की जिम्मेदारी एवं जनजागरूकता जैसे विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ। सभी ने सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने की भावना व्यक्त की।

कार्यक्रम का मंच संचालन अलंकृता मिश्रा ने किया। अंत में बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अजय सराफ ने मुख्य अतिथि सहित सभी सामाजिक संगठनों, पदाधिकारियों, सराफा व्यापारियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

सेवा संकल्प अभियान एवं उपभोक्ता जागरूकता अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 6 बजे आयोजित किया जा रहा है। अभियान के आगामी कार्यक्रमों में शहर के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं नागरिक संगठनों की सहभागिता के साथ सेवा, संवाद एवं जनजागरूकता को आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button