नशीली दवाइयां के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…एसपी ने किया मामले का खुलासा.…..

बिलासपुर–नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीली दवा और इंजेक्शन के सौदागरों को पकड़ने में एक बड़ी सफलता पाई है।मामले का खुलासा करते हुए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह बताया कि नशीली दवाइयां का एक बड़ा कारोबार संचालित किया जा रहा था।पिछले महीने 26.09.24 को अवैध रूप से नशे की सामग्री बेचते आरोपी कल्पना कुर्रे व एक अन्य आरोपी (विधि से संघर्षरत् बालक) के कब्जे से Nitrazepam Tablets IP NitrosunR कुल 896 नग जप्त किया गया जिस पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 924/24 धारा 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट दर्ज कर विधिअनुसार कार्रवाई कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। इसी प्रकार दिनाॅक 22.10.24 को नशे की सामग्री के साथ आरोपिया सृष्टि कुर्रे के कब्जे से कुल 150 नग BUPRENORPHINE injection, REXOGESIC Ampoules जप्त कर आरोपियो की गिरफ्तार कर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 1004/24 धारा 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट दर्ज कर विधिअनुसार कार्रवाई कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।दोनो प्रकरणो के आरोपियो से पुछताछ की गई जिसमें नशे की सामग्री ।

Ampoules व Tablet को रायपुर निवासी विक्रान्त सरकार व रविषंकर मरकाम के माध्यम से आर्डर कर पार्सल के माध्यम से मंगाना बताये। मुखबीर सूचना व टेक्निकल साक्ष्यो के आधार पर आरोपीगणो का पतातलास किया गया जो नशे की सामग्री छोडने बिलासपुर आने की सूचना पर रेड कार्रवाई की गई विक्रान्त सरकार को अपने साथी रविशंकर मरकाम के साथ टाटा इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहन से बिलासपुर आने पर उनके कब्जे से । Tablet कुल 2150 नग किमती करीब 11 लाख रू व Ampoules कुल 23648 नग किमती करीब 20 लाख रू व एक टाटा पंच इलेक्ट्राॅनिक कार किमती करीब 10 लाख रू तथा 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है आरोपी विक्रान्त सरकार व रविषंकर मरकाम को थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 1004/24 धारा 21, 22 नारकोटिक्स में विधिअनुसार गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपिगणो से नषे की सामग्री के संबंध में पुछताछ की जा रही है प्रकरण की विवेचना दौरान गिरफ्तार आरोपीयो एवं संलिप्त लोगो के संबंध में फायनेन्ष्यिल इन्वेस्टीगेषन कर नशे के कारोबार से अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की जानकारी एकत्र कर विधिअनुसार कार्रवाई की जा रही है। नशे के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगो की जानकारी एकत्र कर उनके विरूद्ध भी एण्ड-टु-एण्ड कार्रवाई की जावेगी।पुलिस नशे के इस मुहिम में अभी तक
01. कल्पना कुर्रे उर्फ बिन्दु पति आकाश कुर्रे उम्र 19 साल निवासी मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
02. सृष्टि कुर्रे उर्फ मोटी पिता स्व. छन्नु लाल कुर्रे उम्र 18 साल निवासी मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
03. गोदावरी कुर्रे उर्फ गिन्नी पति स्व. छन्नु लाल कुर्रे उम्र 40 साल निवासी मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
04. विक्रान्त सरकार पिता कपील सरकार उम्र 30 साल निवासी मकान न. 124 माना कैेम्प रायपुर थाना माना कैम्प जिला रायपुर (छ.ग.)।
05. रविशंकर मरकाम पिता संतराम मरकाम उम्र 30 साल निवासी विवेकानन्द नगर माना कैम्प थाना माना कैम्प जिला रायपुर (छ.ग.)।
06. विधि से संघर्षरत बालक 17 वर्ष।को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button