रायगढ़ भू-विस्थापित श्रमिक संघ ने समझौते का पालन करने हेतु दिया स्मरण पत्र.. मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी..

रायगढ़ स्थित गारे-पलमा खदान के भू-विस्थापित श्रमिक जिंदल प्रबंधन के अधीन कार्यरत हैं.. उनका वेतन और अन्य सुविधाओं को लेकर प्रबंधन के साथ क्षेत्रीय श्रमायुक्त (केंद्रीय) की मध्यस्थता में भारतीय मजदूर के भू-विस्थापित श्रमिक संघ के साथ समझौता किया गया था.. परंतु समझौते के विपरीत प्रबंधन द्वारा विगत दो वर्षों से वार्षिक वेतन-वृद्धि नहीं दी जा रही थी.. आक्रोशित श्रमिकों ने भारतीय मजदूर संघ के माध्यम से क्षेत्रीय श्रमायुक्त (केंद्रीय)कार्यालय में समझौते का पालन करने हेतु स्मरण पत्र दिया है.. जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए श्रमायुक्त कार्यालय से प्रबंधन द्वारा उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है.. उपरोक्त ज्ञापन देने हेतु प्रतिनिधिमंडल में भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के पूर्व महामंत्री और असंगठित क्षेत्र प्रभारी नरेश चौहान के नेतृत्व में भू-विस्थापित श्रमिक संघ के अध्यक्ष छवि किशोर गुप्ता, महामंत्री श्री दुलीचंद पटेल, उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल, सह मंत्री गंगाराम साहू , कोषाध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता,भारतीय मजदूर संघ बिलासपुर के जिलाध्यक्ष शंखध्वनि सिंह बनाफर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.. उपरोक्त जानकारी देते हुए शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि.. शीघ्र ही मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलनात्मक कार्यवाही की जाएगी..

Related Articles

Back to top button