नशा कर उपद्रव करने वाले आधा दर्जन से अधिक उपद्रवी लडको के खिलाफ सरकंडा पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर–बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन मोड़ में आकर लगातार कार्रवाई कर रही है।सोमवार को सरकंडा पुलिस ने ऐसे उपद्रवी जो थाना क्षेत्र में नशाखोरी कर उपद्रव कर रहे आधा दर्जन से अधिक लोगो पर कार्रवाई की गाज गिराई।

सरकंडा पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।जिसके पालन में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण किया जा रहा है। दिनांक 16.10.2023 को पेट्रोलिंग दौरान राजकिशोर नगर, मोपका क्षेत्र में कुछ लड़के नशा का सेवन कर उपद्रव कर रहे हैं। थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देशन में तत्काल पृथक-पृथक टीम मौके पर भेजा गया जहां मोपका राजकिशोर नगर में 9 लड़कों विमल चौहान, अखिलेश महादेव, गणेश मरावी, खालिद खान, बिहारी यादव, अजय रामचंदानी, रोहन गोयल, दिनेश खैरवार, जय सारथी को उपद्रव करते हुये पकड़ा गया एवं इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button