कांग्रेस का वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान…..गोल बाजार में हुआ मंडल स्तरीय जन चौपाल संवाद का आयोजन….

बिलासपुर–लोकतंत्र की मजबूती, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान’ के तहत शहर के मुख्य बाजार गोल बाजार में एक भव्य मंडल स्तरीय जन चौपाल संवाद का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष अमन साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें जिला और शहर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

प्रमुख नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति…..

इस संवाद कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा की विशेष उपस्थिति और मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले मुख्य वक्ताओं में पूर्व विधायक शैलेश पांडे, महेश दुबे टाटा, पूर्व महापौर राजेश पांडे, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदाता अधिकारों पर चर्चा
जन चौपाल के माध्यम से आम नागरिकों, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदाता सूची की पारदर्शिता, मतदान के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए हर एक नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना बेहद आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान सभी कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मूल भावना को सुदृढ़ करने और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के लिए पूरी एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति…..

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 02 के अध्यक्ष तज्जमुल हक, मंडल क्रमांक 02 के अध्यक्ष गजेन्द्र श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी संजीव रतन सिंह, वार्ड क्रमांक 30 के अध्यक्ष अमन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस जन चौपाल संवाद का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना और इस राष्ट्रीय अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है। कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट संकल्प है कि लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button