
रंग बरसे 5.0 कार्यक्रम में बवाल, छात्रों के बीच मारपीट
बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को होली मिलन कार्यक्रम रंग बरसे 5.0 के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया। ब्रदरहुड पैनल के आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान दो गुटों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्राओं को लेकर विवाद शुरू हुआ। शुरुवाती दौर में पहले बहस हुई, और बहस इतनी बढ़ गई कि देखते देखते आपस में छात्रों के बीच में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। जमकर एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे।वायरल वीडियो के समाने के बाद आप देख सकते है कि कैसे होली मिलन का कार्यक्रम लात घुसे में तब्दील हो गया।वही इस मारपीट में कुछ छात्रों छात्रों का कहना है कि दोनों गुट के लोगों को गहरी चोट आई है।




