दीपक हनी जायसवाल को युवा कांग्रेस मीडिया सेल के प्रदेश कोऑर्डिनेटर पद की मिली जिम्मेदारी

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए,मीडिया सेल में बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में नई टीम का गठन कर इनके नामो पर मुहर लगाते हुए इनको जिम्मेदारी दी गई। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा मिडिया विभाग की सूची जारी हुई जिसमे प्रदेश व जिला मिडिया संयोजक की नियुक्ति की गई।उक्त सूची मे दीपक जायसवाल उर्फ हनी को प्रदेश मिडिया कोऑर्डिनेटर, बिलासपुर जिला ग्रामीण मे शैलेश सेंगर, बिलासपुर शहर से राहुल वाधवानी को नियुक्त किया गया है।सभी के कार्यों व सक्रियता को देखते हुए अब यह बड़ी जिम्मेदारी भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा दी गयी है।

युवा कांग्रेस प्रदेश मिडिया में दीपक हनी जायसवाल की नियुक्ति होने पर उन्होंने ने राष्ट्रीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गाँधी, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी, कोको पाढ़ी राष्ट्रीय महासचिव भारतीय युवा कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, डा.पलक वर्मा, पुनीत परिया, प्रियंका किन्नल पटेल, सम्राट जीना, मनप्रीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा,युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष अवस्थी, काशिफ उस्मानी, नरिंदर भाटी, प्रदेश मिडिया समन्वयक आशीष द्विवेदी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button