रेडक्रास सोसायटी का माहवारी स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान सोमवार को

बिलासपुर। भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाख की ओर से माहवारी स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत 30 नवंबर सोमवार को पहली कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सेजेस), दयालबंद में होगा।
कार्यक्रम प्रोजेक्ट आरोग्य के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है। कार्यशाला में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षित मासिक धर्म प्रबंधन से जुड़े विषयों पर जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में कलेक्टर एवं रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह अध्यक्षता करेंगे। नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, एसईसीएल के मानव संसाधन तकनीकी निदेशक बिरंची दास कार्मिक, एसईसीएल के जीएम सीएसआर अजय बेहरा और जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा बिलासपुर द्वारा किया जा रहा है। क्रियान्वयन एजेंसी बस्ता एजुकेशन एंड हेल्थ फाउंडेशन है। सोसायटी ने कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों से उपस्थिति की अपील की है।



