अरपा नदी में तैरती मिली युवक की सड़ी-गली लाश…..पुलिस जुटी जांच में…

बिलासपुर– सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित अरपा नदी में एक अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नदी किनारे मौजूद लोगों ने पानी में शव तैरता देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। शव की स्थिति काफी खराब होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button